Daily Horoscope: मेष राशिफल के करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, करें उपाय…

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष राशिफल: करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा। दिखावे और अनावश्यक खर्च से बचें।
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें और हनुमान चालीसा पढ़ें।

वृषभ राशिफल: नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें।

मिथुन राशिफल: अधूरे कार्य पूरे होने के योग हैं। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशिफल: कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती है और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। रिश्तों में चल रहे विवाद सुलझाने का अच्छा समय है।
उपाय: शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें।

सिंह राशिफल: संपर्क और नेटवर्क बढ़ेंगे। काम में नए विचार आएंगे और पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। जल्दबाजी से बचें।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फल का दान करें।

कन्या राशिफल: महत्वपूर्ण लोगों से संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों और सहपाठियों से सहायता मिल सकती है। प्रेम और सामाजिक जीवन में सकारात्मकता रहेगी।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और “ॐ गं गणपतये नमः” 108 बार जपें।

तुला राशिफल: मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना है। साझेदारी और लेन-देन में स्पष्टता रखें। किसी गोपनीय मामले में सावधानी बरतें।
उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल: साझेदारी और रिश्तों में सकारात्मकता रह सकती है। आर्थिक अवसर मिलेंगे, लेकिन अनावश्यक खरीदारी से बचें।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

धनु राशिफल: आय के नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक संपर्कों से लाभ और कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और पीली वस्तु का दान करें।

मकर राशिफल: व्यवसाय और कामकाज में प्रगति के अवसर हैं। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में अनुशासन बनाए रखें।
उपाय: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशिफल: परिवार में शांति और सहयोग बना रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक स्तर पर आपकी सक्रियता बढ़ सकती है।
उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को काला तिल या कंबल दान करें।

मीन राशिफल: परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रह सकता है। संचार और साहस से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। खर्चों पर नजर रखें।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।

एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800

Related posts

हार्ट अटैक को अलविदा! न्यू रूबी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के माहिर डॉ. SPS ग्रोवर से विशेष चर्चा

जालंधर के नॉर्थ हल्के में धड़ल्ले से बन रही अवैध इमारतें, प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया

जालंधर के गांव धीना में सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा में शामिल हुए BJP नेता सरबजीत मक्कड़