दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर कैंट : पूर्व MLA और जालंधर केंट के हलका इंचार्ज सरबजीत सिंह मक्कड़ और राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने दशहरा के पावन त्योहार के अवसर पर समागम का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य मेहमान के रूप में अशोक मित्तल ने शिरकत की।
इस मौके पर उनके साथ कुलदीप मानक और दूसरे साथी भी मौजूद रहे। दशहरे के पर्व को लेकर इलाके के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर आपसी भाईचारे, एकता और मेलजोल का संदेश दिया गया।
आगे सरबजीत मक्कड़ ने कहा कि सभी को दशहरा के पावन त्योहार की हार्दिक बधाई। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो हमें सच्चाई, अच्छाई और धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।