पंजाब के बिगड़े हालातों को लेकर AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर आज जालंधर सेंट्रल हलके के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंजाब की मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, पिछले ढाई साल से जब से आम आदमी की सरकार बनी है तब से लगभग पंजाब के कई शहरों में डकैती और चोरी घटनाएं बाद गई हैं। लेकिन राज्य सरकार कुम्भकर्णी नींद सोई हुई है। पंजाब में न तो व्यापारी सुरक्षित हैं, न दुकानदार, न आम जनता और न ही मंडियों में आने वाले प्रवासी लोग सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि शहर में खुलेआम लूट हो रही है। घरों के अंदर घुसकर सरेआम लूटपाट की जा रही है। दिनदहाड़े खतरनाक हथियार दिखाकर दुकानें लूटी जा रही हैं, लेकिन वर्तमान सरकार लोगों की सुरक्षा पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते लोगों में सरकार के प्रति काफी गुस्सा है कि लोगों के लिए आप सरकार ने ऐसा बदलाव लाना था।

इस मौके पर जगदीश कुमार दकोहा, एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों, पवन कुमार, गुरविंदर पाल सिंह बंटी नीलकंठ, प्रमजोत सिंह शेरी चड्ढा, महेंदर सिंह गुलू, जतिंदर जोनी, सुलिंदर सिंह कंडी, विजय कुमार दकोहा, मनदीप कुमार जस्सल, जगजीत सिंह जीता, डॉ. जसलीन सेठी, डॉ. सुरिंदर कल्याण, दीपक टेला, राहुल, अश्वनी शर्मा, विकास संगर, मास्टर शरीफ चंद, राजेश जिंदल टोनू, मंजीत सिंह सिमरन, हरपाल मिंटू, डॉ. सुनील शर्मा, रविंदर सिंह लाडी, मनमोहन सिंह बिल्ला, जगमोहन सिंह छाबड़ा, ऋषि केश वर्मा, राणा हर्ष वर्मा, यशपाल सफरी, भारत भूषण, किशन लाल मट्टू, आलम चुगिट्टी, आदेश कुमार, मनोज बेरी, राज दीवान, विक्की, रोहन चड्ढा, शिवम पाठक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सेंट्रल, विक्रम दत्ता, एडवोकेट राजू अंबेडकर, एडवोकेट अंजली विर्दी, दर्शन सिंह पहलवान, रमेश कुमार, बेअंत सिंह पहलवान मौजूद रहे।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी