जालंधर में काँग्रेस की अहम कॉन्फ्रेंस, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के काँग्रेस भवन में आज प्रैस कॉन्फ़्रेंस की गई, इस प्रैस कांफ्रेंस में प्रगट सिंह पूर्व मंत्री पंजाब सरकार, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालियाँ विधायक और अध्यक्ष जिला काँग्रेस देहाती, राजिन्द्र बेरी पूर्व विधायक और अध्यक्ष जिला काँग्रेस शहरी , सुखविंद्र सिंह कोटली विधायक , राजिन्द्र सिंह पूर्व ऐस ऐस पी हलका इंचार्ज करतारपुर, नवजोत सिंह दाहिया हलका इंचार्ज नकोदर, ईशान तियागी नेशनल स्पोक्स्पर्सन ए आई सी सी और मीडिया कोऑर्डिनेटर पंजाब, मोंटी सहगल, अंगद दत्ता अध्यक्ष यूथ काँग्रेस मौजूद थे ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के सवाल:-

  1. AAP ने OPS को लेकर चुनावी वादा किया था। 6 सितंबर 2026 तक कितने eligible कर्मचारियों को वास्तव में OPS का लाभ मिला?
  2. 18 नवंबर 2022 के OPS नोटिफिकेशन में डिटेल्ड स्कीम और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर बाद में जारी करने की बात थी. आज तक उस प्रक्रिया का पूरा इंप्लीमेंटेशन कहाँ है?
  3. OPS के पात्र कर्मचारियों में से कितने NPS से OPS में शिफ्ट हुए और कितनों की NPS कटौती बंद हुई?
  4. NPS कॉर्पस के लिए पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार और PFRDA को कौन-कौन से लिखित अनुरोध किए और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है?
  5. 2024 में DA 42% तक पहुँचने के बाद 2025 और 2026 की DA किस्तें क्यों नहीं दी गईं?
  6. 1 जनवरी 2026 से केंद्र सरकार का DA 60% होने के बावजूद पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 42% पर क्यों रुका? 42% पर DA रोकने का लिखित निर्णय कब और किस वित्तीय/प्रशासनिक आधार पर लिया गया?
  7. ऑल इंडिया सर्विसेस ऑफिसर्स को सेंट्रल गवर्नमेंट की दरों पर DA और पंजाब के कर्मचारियों को कम DA देने का कानूनी आधार क्या है?
  8. फरवरी 2025 के लिक्विडेशन प्लान के तहत अब तक वास्तव में कितनी राशि जारी की गई?
  9. कर्मचारियों और पेंशनर्स के बकाये को 2028-29 तक फैलाने का निर्णय क्यों लिया गया?
  10. 3 अगस्त 2026 के डिवीजन बेंच जजमेंट के बाद अब तक लंबित DA/DR में कितनी राशि वास्तव में जारी की गई? हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार 6% सिम्पल इंटरेस्ट की अब तक कितनी देनदारी बन चुकी है?
  11. 31 अगस्त 2026 तक दाखिल किया जाने वाला चीफ सेक्रेटरी का कंप्लायंस एफिडेविट सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?
  12. हाई कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट क्यों गई और तब तक कर्मचारियों के बकाये का कितना हिस्सा चुकाया गया था?
  13. सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री द्वारा बताई गई 9 टेक्निकल डिफेक्ट्स की वर्तमान स्थिति क्या है?
  14. 85,000 कर्मचारियों के लिए 60% DA का प्रपोजल है. बाकी कर्मचारियों और पेंशनर्स की लंबित DA/DR किस्तों के लिए निश्चित तारीख क्या है?
  15. 27 अगस्त 2026 के बड़े कर्मचारी आंदोलन के बाद सरकार ने लंबित DA/DR और एरियर्स के समाधान की लिखित टाइमलाइन क्यों नहीं दी?
  16. क्या भगवंत मान सरकार आज एक निश्चित अंतिम तारीख बताएगी कि OPS का वास्तविक इंप्लीमेंटेशन और लंबित DA/DR का पूरा भुगतान कब तक होगा?

Related posts

जालंधर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, हलद्वानी में मंच शुद्धिकरण पर भड़के MP चरणजीत चन्नी

Breaking: जालंधर को मिला नया निगम कमिश्नर, जानें किसको मिली ये जिम्मेदारी

HMV कॉलेज की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन