ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का सपना देखने वाले भारतीयों की बढ़ी चिंता, स्टूडेंट वीजा फीस में 25 की बढ़ोतरी

दोआबा न्यूज़लाइन

देश: अगर आप भी ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने के लिए जाने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपकी चिंता बढ़ा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई गवर्नमेंट ने 1 जुलाई, 2026 से स्टूडेंट वीजा आवेदन फीस में 25% की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद अब आवेदन फीस 2,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर भारत करंसी में लगभग 1.64 लाख रुपए हो गई है। यही नहीं आवेदन शुल्क बढाने के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया सर्कार ने इसके साथ बायोमेट्रिक फीस भी जोड़ दी है। जिसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों को कुल लगभग 1.70 लाख रुपए तक आवेदन लागत पड़ेगी।

बता दें कि इससे पहले यह फीस 2,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 1.44 लाख रुपए) थी। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया सरकार ने यह फैसला देश की अर्थव्यवस्था में नौकरी संकट कि समस्या से निपटने के लिए लिया है। ऑस्ट्रेलिया के वित्त मंत्रालय के अनुसार, 2024-25 में 48,536 भारतीय छात्रों को वीजा मिला, जबकि एक साल पहले यह संख्या 50,516 थी। 2022-23 में 1,02,696 और 2023-24 में 50,516 भारतीय छात्रों को वीजा जारी किया गया। जिससे यह साफ़ है कि वीजा फीस बढ़ने के बाद दो से तीन साल तक स्टूडेंट वीजा की कि डिमांड कर दर्ज की गई है।

Related posts

नेपाल बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले 2 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन में जगी उम्मीद

स्टार फुटबॉलर मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर खुद शेयर की जानकारी

CT ग्रुप ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर अपने 12 खिलाड़ियों को ₹5 लाख देकर किया सम्मानित