कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा शहर में अपराध नियंत्रण, मजबूत कानून व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर साप्ताहिक क्राइम मीटिंग आयोजित

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर ने शहर में अपराध मुक्त वातावरण बनाए रखने, कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष साप्ताहिक क्राइम मीटिंग आयोजित की।

इस बैठक में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लों, डीसीपी हेडक्वार्टर श्री परमिंदर सिंह हीर सहित विभिन्न थाना प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, चौकी इंचार्ज और यूनिट इंचार्ज मौजूद रहे।

बैठक के दौरान नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई, नशा करने वालों के पुनर्वास हेतु उन्हें ओट सेंटरों में दाखिल करवाने, थानों में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, लूटपाट की घटनाओं की रोकथाम, सेफ पंजाब पोर्टल पर लंबित शिकायतों के समाधान तथा शहर की कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सिस्टम को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

बैठक में जारी मुख्य निर्देश:

शहर में अपराध रोकने के लिए दिन और रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीमों की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।

सभी थानों में लंबित केसों, सेफ पंजाब पोर्टल और अन्य शिकायतों की समीक्षा कर उनका जल्द निपटारा किया जाए तथा चार्जशीट समय पर दाखिल की जाए।

संगठित अपराध, नशा तस्करी और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाएं तथा बार-बार अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने, सड़क सुरक्षा मजबूत करने, नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार ड्राइविंग, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और सड़कों पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 और 1091 पर आने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाए तथा जरूरतमंद नागरिकों तक समय पर सहायता पहुंचाई जाए।

कमिश्नर पुलिस धनप्रीत कौर ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को ईमानदारी और मेहनत से अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शहर को अपराध मुक्त बनाना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

Related posts

गोराया हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला; शॉर्ट सर्किट से वर्ना जलकर राख, बाल-बाल बचा चालक

मानव सहयोग स्कूल में ‘स्पोर्ट्स फ्यूजन लीग 2026’ का भव्य समापन: खेल और उत्साह का अद्भुत संगम

भाजपा में शामिल सांसदों के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, भज्जी और मित्तल के घरों की दीवारों पर लिखा गद्दार