वित्त वर्ष की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, देखें नई रेट लिस्ट…

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: इसराइल-ईरान-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के चलते भारत पर भी इसका असर पड़ता साफ़ दिख रहा है। भारत में पेट्रोल, डीज़ल और LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से देश की आम जनता महंगाई की मार झेल रही थी। लेकिन आज 1 अप्रैल से आम आदमी की जेब पर और बोझ डालते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में और बढ़ोतरी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार नए वित्त वर्ष के पहले दिन 1 अप्रैल से सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 218 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

4 महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए Rate

1 अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर के नए बढे दामों के बाद राजधानी दिल्ली में अब सिलेंडर 194 रुपये महंगा होकर 2078.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले यह 1884.50 रुपये में मिल रहा था। वहीं अगर बात करें भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई की तो वहां सिलेंडर196 रुपये बढ़कर 2031 रु में आज से मिलेगा। चेन्नई में 203 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह 2246.50 रुपये का हो गया है, जबकि कोलकाता में 218 रुपये बढ़कर इसकी कीमत 2208 रुपये पहुंच गई है।

बताते चलें कि इससे पहले 7 मार्च को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ाए गए थे। यानी एक महीने के भीतर दूसरी बार कीमतों में इजाफा किया गया है।

Related posts

दिल्ली HC के सीनियर वकील फुलका BJP में शामिल, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने ज्वाइन करवाई पार्टी

PM मोदी ने क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर अर्पित की उन्हें श्रद्धांजलि

विशाखापट्टनम-दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग