CM सुक्खू ने एम्बुलेंस एक्सीडेंट में 3 लोगों की मृत्यु पर जताया दुःख, पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

दोआबा न्यूजलाइन

शिमला: हिमाचल के ऊना जिले के गगरेट के पास एक एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिरने से हुई तीन लोगों की मृत्यु पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल भी हुए हैं।

वहीं सीएम ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

चिंतपूर्णी-होशियारपुर रोड पर मंगूवाल में अनयंत्रित होकर खाई में गिरी एम्बुलेंस, 3 की मौत और 2 घायल

हिमाचल के ऊना जिला में चिंतपूर्णी-होशियारपुर रोड पर आज यानि शनिवार की सुबह एक एम्बुलेंस हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह हिमाचल से रेफर मरीज को लुधियाना के DMC लेकर जा रही एम्बुलेंस पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर मंगूवाल में अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना दी।

वहीं एक्सीडेंट की सूचना पाकर कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला और होशियारपुर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा तीनों मृतकों के शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इनके परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज से रेफर मरीज को लेकर एम्बुलेंस HP-92B-3613 लुधियाना DMC जा रही थी लेकिन गगरेट से आगे पंजाब के मंगूवाल में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

वहीं हादसे में मरने वाली की पहचान संजीव कुमार, ओंकार चंद और रमेश चंद निवासी पठियार नगरोटा बगवां कांगड़ा जिला के रूप में हुई है। जबकि घायल एम्बुलेंस ड्राइवर बॉबी और रेणु नाम की महिला का होशियारपुर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसा ज्यादा बारिश से सड़क धंसी होने से हुआ होगा। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही हादसे के पुख्ता कारण मालूम चल पाएंगे।

Related posts

पंजाब के CM और वित्त मंत्री द्वारा केंद्र पर लगाए आरोप बेबुनियाद : अनिल सरीन

CM भगवंत मान तबियत बिगड़ने के चलते फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, मां सहित ये AAP नेता आज मिलने पहुंचे

मणिमहेश यात्रियों की वापसी के लिए जिला प्रशासन ने शुरू किया बड़ा अभियान, CM सुक्खू खुद कर रहे निगरानी