CM रेखा गुप्ता अटैक मामला, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हमलावर

दोआबा न्यूजलाइन

नई दिल्ली: दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर रात को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जिसके बाद हमलावर राजेशभाई खीमजी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राजेश पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

बताया यह भी जा रहा है कि रजेश पर गुजरात में भी 5 केस पहले से दर्ज हैं। हालांकि गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला है। वहीं अब इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस का स्पेशल सेल उससे गहना से पूछताछ कर रहा है।

बड़ी खबर: दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर Attack, जनसुनवाई के दौरान व्यक्ति ने किया हमला

देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर आज सुबह सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनपर हमला किया है। हालांकि उसके बाद उक्त व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया गया। आरोपी कि पहचान 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी निवासी राजकोट, गुजरात के रूप में हुई है। हमले की पुष्टि दिल्ली CM ऑफिस द्वारा की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमले के बाद तुरंत मुख्यमंत्री को अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर की टीम उनकी जांच कर रही है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि जनसुनवाई तो जारी रहेगी, मगर उसका तरीका बदलेगा। अब लोग शिकायत लेकर सीधे सीएम के नजदीक तक नहीं पहुंच सकेंगे।

हमले की जानकारी देते हुए दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने कहा कि आरोपी शख्स ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर उन्हें खींचा। इसी दौरान उनका सिर मेज से कोने से लगा। उनके सिर पर चोट आई है। वीरेंद्र सचदेवा ने इस हमले कि कड़ी निंदा की है। वहीं इस हमले पर दिल्ली CM ऑफिस ने कहा कि अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो सामान्य पुरुष-महिला की सुरक्षा कैसे हो सकती है? इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को उजागर कर दिया है।

Related posts

शिमला में कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, आमने-सामने आए CM सुक्खू-विक्रमादित्य समर्थक

बड़ी खबर: पंजाब प्रधान जाखड़ गिरफ्तार, विरोध में BJP वर्कर्स और पुलिस में हुई धक्कामुक्की

केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों के नाम सूची से हटाने को लेकर कैबिनेट मंत्री भगत ने BJP पर साधा निशाना