दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर ग्रामीण क्षेत्र फिलौर में स्थित महाराजा रणजीत सिंह पुलिस अकादमी में आज एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य रूप से उपस्थित हुए। समारोह के दौरान CM मान ने पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने व अपराध के खिलाफ शानदार कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
इस समारोह के दौरान CM ने पुलिस अधिकारीयों का मार्गदर्शन भी किया। इस दौरान उन्होंने ग्राउंड लेवल पर तैनात SHO और DSP अधिकारियों की भूमिका की जमकर सराहना की। समारोह में CM द्वारा पंजाब पुलिस के बहादुर और बेतरीन प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी पंजाब गौरव यादव, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण सिन्हा, साक्षी सिन्हा, सीपी जालंधर रेंज, जालंधर देहाती के SSP तथा जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल उपस्थित रहे।
वहीं इनाम वितरण के बाद मंच पर आकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी का मार्गदर्शन किया। संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने समारोह में राज्यभर से आए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, IG, DIG, एसपी, एसएसपी और SHO का स्वागत किया। मुख्यमंत्री मान ने इस अनोखे कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी।
वहीं अपने भाषण में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह भी बताया कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब राज्य के DGP, मुख्य सचिव और शीर्ष पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सीधे एसएचओ और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के साथ बात कर रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सरकार उन अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ी है जो पूरी ईमानदारी और निर्भीकता से पंजाब की जनता की सुरक्षा के लिए काम करेंगे।