CM मान ने पूरी की एक और गारंटी, महिलाओं को 1 जुलाई से मिलेगा आर्थिक संबल : अश्वनी अग्रवाल

दोआबा न्यूज़लाइन

‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’ योजना से महिलाओं को मिलेगा सम्मान

जालंधर: अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की जा रही ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’ योजना का स्वागत करते हुए कहा कि यह सरकार की एक और ऐतिहासिक गारंटी को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 3 महीनों की सम्मान राशि की पहली किश्त जमा कर दी जाएगी। अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’ योजना के तहत अनुसूचित जाति की माओ-बहनों को 4,500 रुपए मिलेंगे, जबकि बाकी सभी श्रेणियों की महिलाओं को 3000 रुपए दिए जाएंगें। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने का भी माध्यम बनेगी।

अश्वनी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार लगातार जनहित के फैसले लेकर समाज के हर वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को जो वादे किए गए थे, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है और यही सरकार की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि मान सरकार की सभी नीतियां यह साबित करती हैं कि जनता से किया गया हर वादा निभाना ही उनकी प्राथमिकता है और ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’ योजना इसी प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है।

Related posts

जालंधर के फोल्डीवाल के पास स्काॅर्पियो में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

जनता दरबार से मिल रहा है लोगों को समस्याओं का समाधान – आरती राजपूत

जालंधर के आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक फायरिंग मामले में पुलिस ने काबू किया 1 आरोपी