नशामुक्त पंजाब का दावा खोखला, पंजाब में नशा और नशा तस्करी बढ़ी: इंजी. चंदन रखेजा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब में बढ़ते नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जालंधर सेंट्रल विधानसभा-35, मंडल-5 ने जोरदार धरना देकर आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। धरने की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने की, जबकि पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पंजाब सरकार की विफलता पर जमकर बरसे और जोरदार प्रहार किया। इसके साथ ही प्रभारी गोलडी भाटिया, पंजाब भाजपा के पूर्व सचिव अनिल सच्चर एवं वरिष्ठ नेता मनोज अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

मीडिया से बातचीत में इंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि AAP सरकार और कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने पंजाब को नशामुक्त करने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन आज जमीनी हकीकत यह है कि पंजाब के परिवार रो रहे हैं और युवा नशे की गिरफ्त में बर्बाद हो रहे हैं। सरकार के दावे और पंजाब की सच्चाई में जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने कहा कि नशे ने पंजाब के घरों की खुशियां छीन ली हैं। नशे की लत के कारण परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से टूट रहे हैं। सरकार अगर वास्तव में गंभीर है तो केवल बयानबाजी छोड़कर नशे की सप्लाई चेन और तस्करों पर निर्णायक कार्रवाई करे।

इस धरने में एक वरिष्ठ नागरिक की दर्दनाक घटना को भी उठाया गया। आरोप है कि नशे की लत से परेशान उनका परिवार पूरी तरह टूट गया और उनका बेटा नशे की जरूरत पूरी करने के लिए घर का सामान तक बेच रहा था। जब पिता ने सरकार के सामने अपनी पीड़ा उठाने का प्रयास किया, तो आरोप है कि उन पर दबाव बनाया गया। अंततः उन्होंने दुखी होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। भाजपा ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की।

वहीं धरने में उपस्थित वार्ड नं 6 से इंचार्ज गुरविन्दर मुल्तानी ने कहा, “पंजाब के युवा हमारा भविष्य हैं, उन्हें नशे के हवाले नहीं किया जा सकता। सरकार को बताना होगा कि नशे के खिलाफ किए गए उसके वादों का क्या हुआ?” रखेजा ने कडे शब्दों में निन्दा करते हुए चेतावनी दी कि जब तक पंजाब को नशे के दलदल से बाहर नहीं निकाला जाता, भाजपा जनता की आवाज़ बनकर सरकार को लगातार घेरती रहेगी।

धरने में मंडल-5 के सचिव जे.पी. पाण्डेय, जे.एस. राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा एंव अरुण खुराना, वार्ड 6 के इंचार्ज गुरविंद्र सिंह अपने कइ साथियों के साथ, भूपेन्द्र अनु, अंजु डेविड, हेमराज जी, रमेश वर्मा जी, रजत शर्मा, प्रेम कुमार, वार्ड 11 से इंचार्ज जरनैल सिंह डिपला, नवीन प्रभाकर, राकेश कौल, वार्ड 10 से इंचार्ज अमरजीत कुमार, तरुणा जी, प्रेम सिंह, पवरेश कुमार, नसीब बुग्गा, ओमप्रकाश, सरदार भूपिंदर सिंह, सरदार लखविंदर सिंह, सरदार जसविंदर सिंह, जरनैल सिंह, काली चरण, सूरजन, विकास खोसला, नरेश कुमार, भवनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

मेहरचंद पॉलिटेक्निक में पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित

HMV कॉलेज में वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित

उस्ताद पेजी शाह कोटि के सुरों पर झूमा APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स का टैलेंट कार्निवल 2026