चंडीगढ़ को सौरभ जोशी के रूप में मिला अपना नया मेयर, चुनावों में BJP ने मारी बाजी

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ शहर को सौरभ जोशी के रूप में आज अपना नया मेयर मिल गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज नगर निगम चुनाव में सौरभ जोशी नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा चुने गए हैं। इन चुनावों में भाजपा के ही तीनों कैंडिडेट मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए चुने गए हैं। इन चुनावों में भाजपा के 18 पार्षदों ने पार्टी के उम्मीदवार सौरभ जोशी को वोट दिया।

वहीं इन चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवार को 7 और AAP उम्मीदवार को 11 वोट मिले है। जबकि वोटिंग से पहले ही कई पार्षदों ने तो भाजपा पार्षद सौरव जोशी को बधाई भी दे दी थी। कहा जा रहा है कि मेयर चुनाव के दौरान ‘आप’ और कांग्रेस के बीच गठबंधन टूटने का फायदा भाजपा को मिला क्योंकि इस बार मेयर चुनाव के लिए त्रिकोणीय मुकाबला था।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक के अगले दिन HC को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब में अगले 2 दिन फिर मौसम लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट