दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा ड्रग्स के खिलाफ शुरू किये CASO ऑपरेशन तहत महानगर के कई इलाकों पर छापेमारी की गई।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों और काबिल लीडरशिप में यह सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर भी टीम के साथ मौजूद रहे।
जालंधर शहर के 12 जीओ अधिकारियों की लीडरशिप में 30 अलग-अलग टीमें बनाई गईं, जिनमें कुल 300 पुलिस अधिकारी शामिल रहे। CASO ऑपरेशन के दौरान, ड्रग तस्करों, संदिग्ध लोगों और असामाजिक तत्वों के घरों और हॉट स्पॉट्स पर भी रेड की गई। इन टीमों ने जंडियाला, लखनपाल, फोलड़ीवाल, बस्ती बावा खेल, घा मंडी, संसारपुर, सोफी पिंड, गढ़ा, सुरानसी, बस्ती गुजां, काजी मंडी सहित रामा मंडी के इलाकों में CASO ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार भी किया।
रेड के दौरान, ड्रोन जैसे मॉडर्न इक्विपमेंट से भी इलाकों पर नज़र रखी गई। इस CASO ऑपरेशन का मकसद गैर-कानूनी कामों पर रोक लगाना, ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाना और कानूनी सिस्टम को और मज़बूत करना है।
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशे सबंधी सूचना मिलती हैं, तो आप संपर्क कर सकते है। सूचना देने वाले का नाम बिल्कुल गोपनीय रखा जाएगा।