जालंधर के दामोरिया पुल के पास कार-ऑटो की जोरदार टक्कर, चकनाचूर हुए दोनों वाहन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के दोमोरिया पुल के पास बुधवार रात को एक कार और ऑटो आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए और वहां के शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ और दोनों वाहनों में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस छिड़ हुई।

कार चालक का दावा है कि वह सही दिशा से आ रहा था। लेकिन ऑटो रॉन्ग साइड से आ रहा था। कार चालक ने यह भी आरोप लगाया है कि ऑटो चालक शराब के नशे में था और उसने मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी।

वहीं दूसरी तरफ ऑटो चालक ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि वह रॉन्ग साइड से आ रहा था। लेकिन उसने ऑटो रिक्शा से हाथ से इशारा किया था। उसका आरोप है कि कार अत्यधिक तेज रफ्तार से आ रही थी। जिसके कारण ड्राइवर का संतुलन कार पर बिगड़ गया और टक्कर हो गई।

वहीं इस हादसे के बाद सड़क पर कांच के टुकड़े बिखरे होने के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और आने-जाने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Related posts

हल्का सेंट्रल के वार्ड नंबर 9 और 21 में 60.95 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 32 में पानी की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने लगवाई मोटर

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम से जालंधर नॉर्थ में एक्टिव AAP, मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 से शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान