दोआबा न्यूज़लाइन
महाराज जी के चरणों में नतमस्तक होकर प्राप्त किया आशीर्वाद, संगतों को दी प्रकट दिवस की हार्दिक बधाई
जालंधर: सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के पावन अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के विभिन्न इलाकों में आयोजित धार्मिक समागमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भगवान वाल्मीकि महाराज जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त संगतों को प्रकट दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग हमें सत्य, सदाचार, समानता, आपसी सद्भाव और मानवता की सेवा करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र अवसर हमें महाराज जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करते हैं।
मोहिंदर भगत ने समस्त संगतों से अपील की कि वे भगवान वाल्मीकि महाराज जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए समाज में एकता, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की शिक्षाओं को अपनाकर ही एक ऐसे समाज का निर्माण किया जा सकता है, जहां सभी वर्गों के लोगों को समान सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हों।
जालंधर वेस्ट के विभिन्न इलाकों में आयोजित धार्मिक समागमों के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। संगतों ने धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इलाके की विभिन्न- विभिन्न मंदिर कमेटियों द्वारा केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर अमृतपाल सिंह, कमल लोच, राज कुमार राजू, नीरज बैंस सहित कई नामवर शख्सियतें और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समागमों के दौरान भगवान वाल्मीकि महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया तथा उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की विभिन्न धार्मिक समागमों में उपस्थिति ने इस पावन अवसर की धार्मिक और सामाजिक महत्ता को और अधिक उजागर किया।