शादी के झूठे वादे कर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, जानें पूरा मामला

दोआबा न्यूज़लाईन

चंडीगढ़ : पंजाब के मोहाली की रहने वाली महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं, जहां पीड़िता के बयान पर मंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि युवक ने मेरे साथ शादी के झूठे वादे किये। जिसके बाद उसने मिलने के बहाने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। मुझे उसने मंडी यह कहकर बुलाया कि हम दोनों शादी करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उसने सिर्फ मेरा फायदा उठया। इतना ही नहीं मेरा मोबाइल, नकदी और सोने के आभूषण भी ले गया।

मंडी पुलिस के अनुसार सदर थाना मंडी में इस मामले को लेकर 29 अगस्त, 2026 को अभियोग संख्या 248/2026 दर्ज किया गया था। मामले में पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा चुका है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित पुलिस थाना सिविल लाइन्स से प्राप्त जीरो एफआईआर के माध्यम से सदर मंडी थाना पहुंचा था।

Related posts

लुधियाना में i20 सवार युवकों पर हमलावरों ने की ताबड़तोड़ Firing , 1 युवक की मौत और 1 ने भागकर बचाई जान

जालंधर : वृंदावन माथा टेकने गए परिवार के घर चोरी, सोना और नकदी ले उड़े

तरनतारन में BSF ने एक बार फिर नाकाम की बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश, 2 तस्कर किए ढेर