दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के नगर रोड स्थित BSNL एक्सचेंज में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नगर रोड पर स्थित BSNL एक्सचेंज में भयानक आग लग गई। वहीं एक्सचेंज में रखे लाखों के उपकरण इस आग की भेंट चढ़ गए हैं। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद से मकसूदां और विधिपुर समेत कई सम्बंधित इलाकों में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।
घटना के बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और आग बुझनाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक्सचेंज में लगी आग पर काबू पा लिया और इसे आगे फैलने से रोका।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक्सचेंज में लगी आग बहुत तेजी से देखते ही देखते फ़ैल गई। चंद मिनटों में ही पूरे परिसर से धुएं के गुबार और ऊंची- ऊंची लपटें निकलनी शुरू हो गईं। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।