ब्रेकिंग : वेस्ट हल्का फिर चर्चा में, शीतल अंगूराल ने वापस लिया इस्तीफा, नही होंगे चुनाव

दोआबा न्यूजलाईन (जालंधर /राजनीती )

जालंधर : जालंधर वेस्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने पार्टी को छोड़कर बीजेपी का कमल पकड़ लिया था और अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर को भेजा था। लेकिन इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया। जिस कारण वेस्ट हलके के विधायक के चुनाव करवाए जाने थे। जैसे ही लोकसभा चुनाव खत्म हुए तो बड़ा धमाका करते हुए शीतल अंगूराल ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिल रही है।

यह भी जानकारी मिल रही है कि शीतल अब किसी भी पार्टी के साथ नहीं जुड़े हैं और भाजपा से उन्होंने दूरी बना ली है। दोआबा न्यूज़लाईन इस खबर की पुष्टि नहीं करता ,दोआबा न्यूज़लाईन को यह जानकारी सोशल मीडिया से मिली है।

Related posts

संस्कृति KMV स्कूल के विद्यार्थी खेलो इंडिया अस्मिता लीग सॉफ्ट टेनिस में बने चैंपियन

जालंधर के इन पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें List…

पंजाब ने केंद्र से 250 करोड़ रुपये के मनरेगा फंड को तुरंत जारी करने की मांग की