Breaking: पंजाबी गायक खान साहब को फिर लगा बड़ा झटका, माँ के बाद अब सिर से उठा पिता का साया

दोआबा न्यूजलाइन

पंजाब: पंजाब के प्रसिद्ध गायक खान साहब के परिवार को लेकर फिर एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि माँ के बाद अब गायक के सिर से पिता का साया भी उठ गया है। कहा जा रहा है कि आज खान साहब के पिता की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई है। गायक के पिता के निधन से गायक, परिवार सहित सारी म्यूजिक इंडस्ट्री गहरे सदमे में है।

बता दें कि अभी 25 सितम्बर को ही गायक की माँ सलमा परवीन का निधन हुआ था। अभी गायक उस बड़े सदमे से बाहर भी नहीं आया था और इसी बीच पिता का यूँ अचानक चले जाना बहुत दुःखदाई है।

Related posts

केंद्र सरकार के 4 श्रम कोड के विरोध में मजदूरों के हक में आई कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सिस्ट स्टेट कमेटी

जालंधर के DC दफ्तर के बाहर महंगाई को लेकर किसानों का प्रदर्शन, पंजाब CM मान सहित PM मोदी का फूंका पुतला

प्रसिद्ध अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से की भेंट