BREAKING : संगरूर में INCOME TAX विभाग की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के दिड़बा समेत विभिन्न ठिकानों पर रेड

दोआबा न्यूज़लाइन

संगरूर: पंजाब के संगरूर के दिड़बा में आज आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार दिड़बा में वीरवार सुबह- सुबह एक कारोबारी के कई ठिकानों पर रेड की है। आज सुबह से ही उक्त कारोबारी के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों की जांच जारी है ।

खबर यह भी सामने आ रही है की विभाग की टीमें कारोबारी के अलावा उसके करीबियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के यहां भी जांच कर रही हैं। अधिकारियों की ओर से विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि रेड किस मामले या शिकायत के आधार पर की जा रही है। न ही कारोबारी या उससे जुड़े अन्य लोगों के नामों की अभी तक कोई जानकारी सामने आ पाई है।

Related posts

पंजाब-महिला अकाली दल में हुई नई नियुक्तियां, पार्टी ने इन महिला नेत्रियों पर जताया विश्वास

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले AAP में बगावत, अब 3 बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा

पंजाब सरकार का घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, बिजली बिलों का ₹518 करोड़ किया माफ