Breaking: जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर देर रात Accident, अनयंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार, 2 घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जलोवाल के पास इंडियन ऑयल पंप के समीप बीती देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में लुधियाना निवासी 2 युवक घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे का कारण
जानकारी के अनुसार देर रात ऑल्टो कार नंबर PB10DF8770 पठानकोट से जालंधर की ओर जा रही थी। रात करीब 1:20 बजे जब कार जलोवाल के पास पहुँची, तो अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। नींद की झपकी के चलते ड्राइवर का कार पर संतुलन खोने के कारण कार सड़क किनारे बनी एक पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों की पहचान
वहीं कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही रूट नंबर 94502 की एसएसएफ की टीम के इंचार्ज ASI रणजीत सिंह और CT निर्मल सिंह रात 1:40 बजे मौके पर पहुँचे। टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों की पहचान लुधियाना निवासी सिकंदर सिंह पुत्र रूप सिंह और हरमीत सिंह पुत्र अवतार सिंह के रूप में हुई है।

हादसे के बाद टीम ने दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल, काला बकरा में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी की मदद से सड़क से हटाकर किनारे किया गया ताकि यातायात में कोई बाधा न आए।

Related posts

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत हर तीन माह बाद जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध करबाई जा रही पौष्टिक राशन किट

जालंधर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल का संचालक IED समेत गिरफ्तार

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने दिया जालंधर शहरी नवनियुक्त जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की को आशीर्वाद