BREAKING: मोहाली में सिटी सेंटर की 5वीं मंजिल से कूदी लड़की, अंबाला की रहने वाली है लड़की

दोआबा न्यूज़लाइन

मोहाली: पंजाब के मोहाली से अभी- अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोहाली में सिटी सेंटर की 5वीं मंजिल से एक युवती नीचे कूद गई है। लड़की के नीचे गिरने के बाद आसपास के लोगों द्वार तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लड़की की पहचान तान्या निवासी अंबाला के रूप में हुई है।

वहीं घटना की सूचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से लड़की का बैग कब्जे में लिया, जिसमें से लड़की का मोबाइल फ़ोन, एक्टिवा की चाबी व अन्य सामान बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे मोहाली पुलिस के अधिकारी संजय ने बताया कि जब तक हमारी टीम पहुंची तब तक लड़की को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।

पुलिस के अनुसार लड़की के स्कूटर से एक आधार कार्ड मिला है। लड़की के परिवार को सूचना दे दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तान्या सिटी सेंटर तक एक्टिवा में गई थी और उसके पास से एक बैग मिला है जिसमें मोबाइल फ़ोन, एक्टिवा की चाबी , टिफ़िन और अन्य सामान मिला है।

Related posts

Jalandhar: नाखां वाले बाग के पास ऑटो में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, रात से लापता था युवक

जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान फटा सिलेंडर, 1 युवक गंभीर रूप से झुलसा

खन्ना में अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के सामान सहित 4 आरोपी गिरफ्तार