Breaking: दिल्ली होटल आगजनी मामले के बाद फिरोजपुर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 1 कर्मचारी जिंदा जला

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: दिल्ली में बुधवार सुबह हुए भयानक अग्निकांड के बाद दोपहर होते ही पंजाब के फिरोजपुर से आगजनी का नया मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर कैंट में स्थित फेमस रेस्टोरेंट में भयानक आग लगी है। रेस्टोरेंट से धुआं उठता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना फिरोजपुर में नवोदयम रेस्टोरेंट की बताई जा रही है।

वहीं आग की सूचना फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गईं। हादसे में आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग रेस्टोरेंट के अंदर के हिस्से में लगी थी, जिससे रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री जलकर रख हो गई है। रेस्टोरेंट मालिक के लाखों के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।

Related posts

1 अक्टूबर को फिर महिलाओं के मोबाइल पर होगी ‘टूं-टूं’, खातों में आएंगे 3000 और 4500 रुपये

अमित शाह की महारैली से पहले ट्रैफिक प्लान पर बड़ी राहत: जालंधर-दिल्ली हाईवे पर नहीं होगा डायवर्जन, 62 एकड़ में तैयारियां

पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का हंगामा, गुस्साए स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ी पर किया हमला