BREAKING: बठिंडा में चलती स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर बचाई 35 बच्चों की जान

दोआबा न्यूज़लाइन

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में शनिवार को एक प्राइवेट स्कूल बस में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा के बीबीवाला रोड पर आज एक प्राइवेट स्कूल बस में अचानक धुआं निकलने के बाद आग लग गई। बस में आग लगने के बाद तुरंत ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं, हालांकि बस को काफी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार घटना के समय बस में 35 बच्चे सवार थे। जिनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना बीबी वाले रोड पर बर्गर किंग के पास हुई बताई जा रही है और दुर्घटनाग्रस्त बस सिल्वर ऑक्स स्कूल की थी।

वहीं इस घटना के बारे में बस के ड्राइवर बब्बू नंद लाल ने बताया कि जब वह आज दोपहर बच्चों को स्कूल से घर छोड़ रहे थे, तभी बस के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत बस को किनारे रोका। फिर ड्राइवर ने बच्चों की मदद से कुछ खिड़कियां तोड़ीं। बस में आग लगी देख आसपास के लोग और दुकानदार मदद के लिए आ गए और उन्होंने पहले बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने आसपास की दुकानों से फायर सिलेंडर लाकर आग बुझाने में उनका उपयोग किया। इसके साथ ही आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वहीं पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया।

Related posts

Breaking News : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

लुधियाना में डॉ. बीआर आंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ अपमान पर भड़के लोग, दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम

फिरोजपुर मंडल ने अगस्त में ग्राहक अनुकूल पहलों के साथ माल परिवहन सेवाओं को दी गति