BREAKING: गुरुग्राम में “किंगडम ऑफ ड्रीम्स” में लगी आग, फायर-ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

दोआबा न्यूज़लाइन

गुरुग्राम: दिल्ली के साथ सटे गुरुग्राम से अभी-अभी आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित मशहूर सांस्कृतिक केंद्र ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स’ में बुधवार दोपहर आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग से अचानक धुएं का गुबार और ऊंची लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची और फायर कर्मी आग बुझाने में जुट गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने या मलबे में फंसे होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि फाइनेंस विवादों और कानूनी अड़चनों के कारण इमारत काफी सालों से बंद पड़ी हुई है। आगजनी में ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स’ के अंदर भारी मात्रा में कबाड़ और पुराना शो का सामान जलकर रख हो गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और फायर टीम द्वारा आग लगने के कारणों का पता लगने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि गुरुग्राम में स्थित ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स’ भारत का पहला लाइव एंटरटेनमेंट, थिएटर और लीजर (मनोरंजन) डेस्टिनेशन था। साल 2010 में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से इस भव्य परिसर का निर्माण हुआ था। जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, कला, शिल्प और व्यंजनों को आधुनिक तकनीक के साथ दुनिया के सामने पेश करना था। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इसके ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं।

Related posts

हरियाणा में आम लोगों की शिकायतों के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम बनी CM विंडो

BREAKING: गुरुग्राम की पॉश सोसाइटी में गिरा लैंटर, पार्किंग में खड़ी कार पूरी तरह चकनाचूर, दहशत में सोसायटी के लोग

गुरुग्राम में रिटायर्ड कर्नल की कोठी को 4 बदमाशों ने बनाया निशाना, सोने -हीरे के गहने और कैश ले हुए फरार