BREAKING: जालंधर के कोट सदीक में स्क्रैप के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्क्त के बाद पाया काबू

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के कोट कोट सदीक में मंगलवार शाम को एक स्क्रैप के गोदाम में देखते ही देखते भयंकर आग लग गई। आग की सूचना पाकर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और कुछ घंटों की की कड़ी मशक्कत फायर कर्मियों ने गोदाम के वर्करस की मदद से आग पर काबू पा लिया है। फायर कर्मी के अनुसार आग बुझाने में अब तक विभाग की 3 गाड़ियां लग गई हैं।

गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। फायर कर्मी ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो गोदाम के वर्कर्स द्वारा अग्निशामक यंत्र की मदद से आग बुझाने की शुरुआत कर दी थी। जिसके बाद फायर कर्मियों ने भी वर्कर्स के साथ मिलकर कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

उन्होंने कहा कि समय रहते आज गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया वरना अगर आग फ़ैल जाती तो रिहायशी इलाका होने के करण बड़ा हादसा हो सकता था। अभी फायर कर्मी गोदाम के अंदर पड़े सामान को हटा हटा कर आग की जांच कर रहे हैं और पानी मार- मार कर रह गई चिंगारी को भी बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related posts

जालंधर में AAP को एक और झटका, उत्तरी हलके के Ward नंबर 1 के इंचार्ज कुणाल शर्मा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप में श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

DAV की एक और बड़ी उपलब्धि, PSCST ने वर्मीकम्पोस्टिंग परियोजना को दी स्वीकृति