BREAKING: जालंधर के मशहूर BMS फैशन स्टोर पर दिनदिहाड़े FIRING, 2 बाइक सवार हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के किशनपुरा चौक पर स्थित BMS फैशन स्टोर पर आज दोपहर दिन दिहाड़े फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि शहर के किशनपुरा चौक स्थित BMS फैशन स्टोर पर आज दोपहर 2 बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में व्यापारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सारी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि 2 युवक बाइक पर सवार होकर आए और दुकान पर फायरिंग कर वहां से चले गए।

मिली जानकारी के अनुसार 2 बाइक सवार हमलावर दुकान के बहार आये और दुकान पर गोलियां चलाकर वहां से फरार हो गए। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन गोली लगने से दुकान के शीशे टूट गए। बताया जा रहा है कि यह स्टोर जालंधर के संतोखपुरा निवासी रोहित वर्मा और लक्ष्य वर्मा का है। घटना के बाद शोरूम मालिक ने पुलिस को सूचित किया।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मौके से एक खोल बरामद कर लिया गया।

Related posts

कैंसर पर विजय का जश्न: अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट, फोर्टिस हॉस्पिटल जालंधर ने कैंसर सर्वाइवर डे पर साहस, उम्मीद और जज़्बे को किया सलाम

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लूट मामले में काबू किया एक आरोपी, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

जालंधर पुलिस ने अलग-अलग ऑपरेशन दौरान 4 आरोपियों को दबोचा, 50 ग्राम हेरोइन और 01 पिस्तौल 32 बरामद