सीरिया की राजधानी दमिश्क में बम धमाके, फ्रांसीसी राष्ट्रपति के दौरे के दौरान हुए धमाके, मैक्रों सुरक्षित

दोआबा न्यूज़लाइन

दमिश्क: सीरिया की राजधानी दमिश्क से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दमिश्क में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के बीच मंगलवार को बम धमाके हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह धमाका वहां हुआ जहां से मैक्रों जिस फोर सीजंस होटल में रुके थे उसकी दूरी 125 मीटर थी। बताया जा रहा है कि यहां 2 धमाके हुए। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति बीते सोमवार दमिश्क पहुंचे थे।

सीरियाई मीडिया के अनुसार इन बम धमाकों में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर बम धमाकों की डरावनी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि धमाकों के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सड़कों को बंद कर दिया।

वहीं फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय एलिसी पैलेस से जानकारी सामने आयी है कि मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं। धमाके से पहले मैक्रों सीरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए रवाना हो चुके थे। बताया जा रहा है कि उनके काफिले तक धमाकों की आवाज भी नहीं पहुंची। घटना के बाद भी उन्होंने अपना तय कार्यक्रम जारी रखा।

Related posts

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नीलाम की लंबे समय से लावारिस खड़ी और ज़ब्त की गई 345 गाड़ियां

संगरूर में भाजपा कार्यालय पर हमला, पेट्रोल बम से दफ्तर में आग लगाने की कोशिश, बड़ा हादसा टला

अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, 2 की मौत