बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के घर गूंजी बच्चे की किलकारियां, पत्नी लिन ने दिया नन्ही परी को जन्म

दोआबा न्यूज़लाइन

बॉलीवुड: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के परिवार में बड़ी खुशी आई है। खबरों के अनुसार एक्टर की पत्नी लिन लैशराम ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। वहीं खास बात यह है कि जिस दिन 10 मार्च एक्टर की उनकी बेटी ने जन्म लिया, उसी दिन हुड्डा के पिता रणबीर हुड्डा का जन्मदिन होता है। जिससे परिवार की खुशियां डबल हो गई हैं।

इस गुड न्यूज़ को रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट कर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने दादा पोती की एक क्यूट सी पिक्चर शेयर की, जिसमें उनके पिता नवजात पोती को अपनी गोद में लिए नजर आ रहे हैं। फोटो में दादा पोती को गोद में लिए खुशी से चहकते दिख रहे हैं। पिक्चर शेयर कर उन्होंने अपने पिता और बेटी दोनों को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दीं। वहीं इसके साथ उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें बेटी के छोटे से हाथ दिखाई दिए हैं।

बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी।

Related posts

ब्राइडल लुक और मांग में सिंदूर देख Fans के मन में आया एक ख्याल, क्या शहनाज गिल ने कर ली है शादी?

‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या, मौत से कुछ घंटे पहले INSTAGRAM पर डाली ये Post…

प्रसिद्ध अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से की भेंट