पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी नाव वृन्दावन में यमुना में हादसे का शिकार, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 5 अभी भी लापता

दोआबा न्यूज़लाइन

वृंदावन : उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वृन्दावन में बीते कल पंजाब से आए श्रद्धालु एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मथुरा के वृन्दावन में शुक्रवार दोपहर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव यमुना नदी पार करते हुए डूब गई। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं अभी भी पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। यमुना नदी में हादसे के बाद शनिवार को दूसरे दिन भी आर्मी समेत 250 लोगों की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मृतकों के घरों पर उनकी मौत की खबर मिलने के बाद से मातम पसरा पड़ा है। बताया जा राह है कि वृन्दावन में हुए इस दर्दनाक पर शोक जताते गए आज जगराओं बाजार भी पूरी तरह से कारोबारियों द्वारा बंद रखा गया है। जानकारी यह भी है कि आज जगराओं के डल्ला रोड स्थित श्मशान घाट पर वृंदावन नाव हादसे के पीड़ितों के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। क्योंकि हादसे में मारे गए 8 लोगों के शव अपने घरों में पहुंच चुके हैं और आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं बाकि श्रद्धालुओं को लेकर वृन्दावन से चली बसें भी आज जगराओं पहुंच जाएंगी।

बताया जा रहा है कि यह सभी श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना, जगराओं और आसपास के थे। पंजाब के जगराओं से दो बसों में करीब 130 श्रद्धालु वृंदावन घूमने आए थे। सभी वृंदावन में फोगला आश्रम के पास रुके हैं। हादसे में लुधियाना के एक ही परिवार के 7 लोग मरे गए हैं। जिनमें मधुर बहल, उसकी माता कविता बहल, चाचा चरणजीत, चरणजीत की पत्नी पिंकी बहल, मधुर की बुआ आशा रानी, दूसरी बुआ अंजू गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी शामिल हैं।

Related posts

पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दी राहत, Salary को लेकर जारी किए नए आदेश

हिमाचल में स्थानीय लोगों से सीधा फल और सब्जियां खरीदेगी ITBP, कंमाडर मनु ने CM से की भेंट

हिमाचल के शाहपुर में रात के अंधेरे में अनयंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल