जालंधर में भाजपाइयों ने केजरीवाल ”चोर मचाए शोर” के लगाए पोस्टर

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)

जालंधर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा द्वारा रोष प्रदर्शन किये जा रहे है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के जालंधर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के चोर मचाए शोर के पोस्टर तक लगा डाले। देश की बात करें तो आप आदमी पार्टी भी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। पोस्टर में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम दिल्ली मनीष सिसोदिया, पूर्व मंत्री संजय सिंह और अन्य के फोटो लगे हुए हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यह पोस्टर श्री वाल्मीकि गेट के पास स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर के पास लगाए गए हैं।

“कट्टर चोर मचाये शोर”। ऐसे शब्द भाजपा ने लिखे। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के सभी मंत्री चंडीगढ़ में पहुंच गए है। वहीं इस दौरान कई मंत्रियो की गिरफ्तारी भी हुई है। इसके अलावा मंत्री लालचंद कटारूचक्क, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कुलदीप सिंह धालीवाल, सेहत मंत्री बलबीर सिंह, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस केजरीवाल के पक्ष में प्रोटेस्ट कर रहे है। प्रोटेस्ट दौरान पुलिस और मंत्रियो की झड़प भी देखने को मिल रही है।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी