BREAKING : BJP+अकाली 6 साल बाद फिर आए साथ, पार्टी अध्यक्षों ने किया गठबंधन का ऐलान

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब : पंजाब की सियासत के लिए आज का दिन बहुत बड़ा माना जा रहा है, क्योकि एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन का इशारा हो चुका है, सूत्रों के अनुसार आज अलायंस की आधिकारिक घोषणा होगी। फिलहाल राजनीतिक गलियारों में गठबंधन की चर्चा काफी देर से चल रही थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे ने भी राजनितिक समीकरणों को बदला है। इसी कड़ी में पंजाब के फैसलों में अमित शाह काफी अहम भूमिका निभा रहे है। इसीलिए उम्मीद जताई जा रही है कि गठबंधन दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल मौजूद रहेंगे।

सोर्सेज के अनुसार पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से भाजपा 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं अकाली दल इस बार भी बड़े भाई की भूमिका में चुनाव लड़ेगी। अकाली दल 72 से 77 सीटों पर अपना दम परखेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इशारा करते हुए कहा कि आज का दिन पंजाब की राजनीति के लिए बेहद खास होगा।

पंजाब में अकाली दल और भाजपा के बीच 1996 में गठबंधन हुआ था। इसके बाद दोनों पार्टियों ने मिलकर 1997, 2007 और 2012 में सरकार बनाई। हालांकि करीब 24 साल बाद साल 2020 में यह गठबंधन टूट गया। गठबंधन टूटने की बड़ी वजह तीन कृषि कानून और किसान आंदोलन थे। पंजाब के किसान तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे।

Related posts

पंजाब में फिर हड़ताल पर जा सकते हैं रोडवेज के कच्चे कर्मचारी, 3 दिवसीय हड़ताल का किया ऐलान

जालंधर देहात पुलिस ने CASO ऑपरेशन के तहत जिले में बड़े पैमाने पर चलाया चेकिंग और सर्च ऑपरेशन

Daily Horoscope: कार्तिक पूर्णिमा पर सभी 12 राशियों के जातक शुभ फल पाने के लिए करें निचे दिए विशेष उपाय…