नगर निगम की प्रताप बाग़ इलाके में बड़ी कार्रवाई, डिफॉलटर्स के काटे कनेक्शन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के मेयर वनीत धीर, निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह और जॉइंट कमिश्नर डॉ. मंदीप कौर के निर्देशानुसार एस्टेट ऑफिसर-कम-चीफ टैक्स कलेक्टर अश्वनी गिल और सुपरिंटेंडेंट वाटर रेट हरप्रीत वालिया की देखरेख में बुधवार को जोन नंबर- 1 प्रताप बाग में एक खास कार्रवाई की गई।

इस दौरान जोन नंबर- 1 के इलाके में बकाया पानी और सीवरेज बिलों की वसूली करके 577125 रुपये की रकम इकट्ठी की गई। इसके अलावा फ्लाइंग टीम ने 4 कनेक्शन काट दिए। इसके अलावा जिन प्रॉपर्टी मालिकों द्वारा बकाया रकम जमा नहीं कार्रवाई गई, उन्हें चेतावनी दी गई और उनके द्वारा बकाया बिल जमा करने के लिए टीम से समय मांगा गया है। यह कार्रवाई जोन नंबर- 1 के एरिया इंचार्ज इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह और अजय कुमार और गौतम खोसला ने की।

नगर निगम जालंधर सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने बकाया पानी और सीवरेज बिल समय पर जमा करें, ताकि किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Related posts

निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने सरफेस वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट की प्रगति का किया रिव्यू

जालंधर : फगवाड़ा गेट का चर्चित सट्टेबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा सब-डिविजनल इंजीनियर, आरोपी से पहली किश्त 30,000 रुपये काबू