भार्गव कैंप लड़का आत्म+हत्या मामला: पार्षद पति सुदेश भगत (घोना) ने मृतक के पिता पर लगाया हमले का आरोप

दोआबा न्यूज़लाइन

सुदेश भगत ने लड़की पक्ष द्वारा लगाए आरोपों को सिरे से नाकारा, कहा- सभी आरोप झूठे हैं

जालंधर : जालंधर के वेस्ट हलके के भार्गव कैंप इलाके में लड़के द्वारा आत्महत्या मामले के करीब 1 महीने बाद पार्षद रूपा भगत के पति सुदेश भगत (घोना) अब जाकर सामने आये हैं। पार्षद पति आज सुबह सम्बंधित थाने पहुंचे। उन्होंने लड़के पक्ष पर उन्हें और उनके परिवार पर हमला करने की बात कही।

पार्षद पति ने आरोप लगाया कि मृतक लड़के के पिता ने मोहल्ले में उनपर तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किसी तरह वे जान बचाकर भाग कर घर में घुस गए। उनपर हुआ हमला इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद गया। जिसमें साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर हमला करने के इरादे से भागता दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि लड़के की मौत का उन्हें भी दुःख है पर इसमें उनका क्या कसूर है जो परिवार ने केस में उनका नाम भी दर्ज करवाया है। पार्षद पति ने कहा कि दोनों पक्ष उनके पास आए थे जहां उनके कुछ बोलने से पहले लड़की ने लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की ने लड़के पर आरोप लगाया गया कि युवक नशा करता है। जिसके बाद युवक ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने खुलासा किया कि करीब 2 साल पहले पारिवारिक रजामंदी से लड़का लड़की की मंगनी हुई थी, लेकिन उनका इस मामले में कोई लेना-देना नहीं था। किसी विवाद के बाद लड़का लड़की का आपसी झगड़ा हुआ और लड़की ने युवक को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था।

पार्षद पति के अनुसार लड़का पक्ष ने उनपर झूठा केस दर्ज करवाया है, जबकि उनका इस मामले में कोई लेना देना नहीं है। उनके अनुसार अब मृतक के पिता वरिंदर कुमार उर्फ सोनू ने उनके ऊपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हंगामा मच गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया, जहां बयान दर्ज किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Related posts

जालंधर के भार्गव कैंप में दशहरे पर अनोखे रावण बने आकर्षण का केंद्र, दशानन के साथ जलेगा नशे का पुतला

BREAKING: प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने प्रेमिका के घर में घुसकर माँ -बेटी पर किया हमला, खुद निगला जहरीला पदार्थ

जालंधर में 147 साल बाद बदला दशहरे का स्थान, पढ़ें पूरी खबर