संस्कृति KMV स्कूल में मनाया गया बैसाखी पर्व एवं बीआर अंबेडकर जयंती

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: खेत-खलियान में पकी फसलों को देखकर किसान को बैसाखी के दिन का इंतजार विशेष उल्लास के साथ होता है ताकि वह अपने परिश्रम को सार्थक कर सकें, इसीलिए किसान के लिए बैसाखी का पर्व धार्मिक पर्व से कम नहीं और उन्हीं की बदौलत पूरा राष्ट्र अनाज प्राप्त करता है। कुछ इन्हीं मनोभावों के साथ संस्कृति केएमवी स्कूल में बैसाखी पर्व से संबंधित विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। अधिकतम विद्यार्थियों ने अत्यंत गर्व और उत्साह के साथ दी गई गतिविधियों में योगदान दिया। गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों को बी आर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में डॉक्यूमेंट्री मूवी दिखा उनकी जीवन यात्रा संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

संविधान संशोधन की जरूरतों को समझाते हुए विशेष सिद्धांतों से अवगत करवाया गया। बैसाखी और बी आर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में कविता गायन‚ निबंध लेखन‚ कोलाज मेकिंग‚ चार्ट‚ पिक्चर कंपोजिशन आदि विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। विद्यालय प्रांगण के बाल विभाग में बैसाखी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें रंग-बिरंगी पतंगों एवं खिलौनों की दुकान, आयुर्वेदिक औषद्यालय, गुब्बारे वाला एवं झोपड़ी बनाकर पंजाबी गांव की झलक दिखाते हुए खाद्य पदार्थों में विशेष लस्सी, हथकरघा विशेष फुलकारी द्वारा पंजाबी सभ्यता का चित्रण अत्यंत ही मनोहर एवं हृदय अंकित प्रतीत हो रहा था ।

वहीं बाल विभाग विद्यार्थी पंजाबी वेशभूषा में सभी के मन को मोहित करते हुए मानो सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने का संदेश दे रहे हों।
बैसाखी मेले मे सांस्कृतिक लोक नृत्य भांगड़ा, बोलियां एवं गिद्दे ने चार चांद लगा दिए। स्कूल प्रधानाचार्या रचना मोंगा ने बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य पर किसानों का राष्ट्र सेवा के प्रति अतुलनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, साथ ही साथ भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को याद किया, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए स्वयं का संविधान निर्मित कर अपने बनाए हुए कानूनों की पालना करने की व्यवस्था करते हुए अंग्रेजी शासन से पूर्ण रूप से आजादी दिलवाई। जिस के फलस्वरूप हम सभी 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती के रूप में मनाते हैं।

Related posts

जालंधर : खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 युवक काबू, SSP ने किये बड़े खुलासे

गोराया थाने की पुलिस ने एक महिला को 6:30 ग्राम हीरोइन के साथ किया गिरफ्तार

ग्रेनेड अटैक मामले में मुख्य आरोपी सैदुल अमीन का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड