DOABANEWSLINE (CRIME NEWS)
जालंधर : जालंधर में ज्वेलर्स (JEWELLERS) की दुकान को दो नकावपोश लुटेरों ने लूटने की कोशिश की। बतातें चलें कि जालंधर वेस्ट (JALANDHAR WEST) हल्के में भरे बाजार में ज्वेलर्स की दुकान को लूटने की कोशिश की गई। दुकान के मालिक के अनुसार दो व्यक्ति मुहं ढक कर उसकी दुकान पर आये और ब्रेसलेट (BRACELETE) दिखाने को कहा। उन्हें उनपर शक हुआ तो दुकानदार ने ब्रेसलेट नहीं होने का बहाना बना कर उन्हें दुकान से बाहर जाने को कहा। इतने में एक लूटेरे ने पिस्तौल निकाल कर उनकी पत्नी के सामने रख दी,और कहा कि अगर शोर मचाओगे तो गोली मार देंगे।
दुकान के मालिक ने दिखाई हिम्मत
आगे दुकान के मालिक ने बताया कि पहले तो हम डर गए ,लेकिन फिर हिम्मत करके उनको दूकान से बाहर निकाला। उन्होंने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन गोली चली नहीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुँच गई। दोनों लूटेरों ने मुहं पर मास्क पहन रखे थे। यह सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस के अनुसार पीड़ित के वयानों के आधार पर आगे की कार्रबाई की जाएगी।
पूर्व सांसद और पूर्व विधायक घटना स्थल पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल भी मौके पर पहुँच चुके थे। पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पुलिस अधिकारियों को लूटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
नहीं थम रहीं वारदातें
बता दें कि जालंधर के वेस्ट हल्के में अभी एक दिन पहले ही नशा तस्करों ने एक घर पर तलवारों से हमला किया था , वह मामला अभी शांत नहीं हुआ ,कि शनिवार की शाम को लूटेरों ने ज्वेलर्स की दुकान को लूटने की कोशिश की गई।