सुरक्षा करने वाली पुलिस भी नहीं सेफ, पुलिसकर्मियों से मारपीट, जानें पूरा मामला

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर : लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस अब खुद भी सुरक्षित नहीं है, ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। अमृतसर के अन्नगढ़ इलाके में नशे में धुत 4 युवकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं एक पुलिसकर्मी को गले से पकड़कर उसकी वर्दी फाड़ दी, जबकि दो अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की।

घटना में तीनों पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सिपाही वरिंदरपाल सिंह ने बताया कि वह थाना गेट हकीमां के अधीन पुलिस चौकी अन्नगढ़ में तैनात है। 8 नवंबर, दिवाली के दिन सिपाही रिधम गुप्ता और सिपाही करनदीप कुमार के साथ इलाके में गश्त कर रहा था। जब पुलिस पार्टी गंदे नाले के पास पहुंची तो वहां सुखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह और धर्म सिंह उर्फ धर्मा शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहे थे। पुलिस कर्मचारियों ने
रोका तो बहस शुरू हो गई, जिसने बाद उन्होंने हम पर हमला कर दिया। लड़ाई के दौरान उन्होंने धमकियां भी दी।

Related posts

पाकिस्तानी TV एंकर की गोली मारकर हत्या, पति पर हत्या का शक

पास्टर अंकुर नरूला की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट से मिला बड़ा झटका, पढ़ें

दिन चढ़ते ही सड़क हादसे ने ली बुजुर्ग की जान, ड्राइवर मौके से भागा