जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस टूर्नामेंट का आगाज कल से, एंट्री रहेगी फ्री

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : महानगर में 27 अक्टूबर से एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज कल से होगा। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। प्रतियोगिता शुरू होने से एक दिन पहले भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में महान ओलंपियन सुरजीत सिंह के कांस्य धातु की बनी प्रतिमा का उद्घाटन किया गया।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पूरे राज्य और जिले में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान पर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली सहित कई अधिकारी और गणमान्य मौजूद रहे। बताते चलें कि लीग मुकाबले:27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल 4 और 5 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे खेला जाएगा, जबकि उद्घाटन समारोह शाम 5 बजे शुरू होगा। दर्शकों के लिए सबसे खुशखबरी की बात यह है कि एंट्री निशुल्क होगी। हालांकि, स्टेडियम में एंट्री के लिए डिजिटल पास बनवाना जरूरी होगा। पास पर मौजूद क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। एशियन हॉकी चैंपियंस टूर्नामेनेट का जिसका सीधा प्रसारण लाइव स्ट्रीमिंग (OTT): जियोहॉटस्टार (JioHotstar) और टीवी चैनल (Telecast): स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 (Star Sports Select 2) पर देखा जा सकता है।

व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग और यातायात के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हॉकी टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनमें भारत, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और बांग्लादेश शामिल हैं।

गौरतलब है कि सभी टीमें जालंधर पहुंच गई है। मीडिया से बातचीत करते हुए सभी कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों की तैयारियों पर भरोसा जताया है और मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का दावा किया है। कप्तानों ने कहा कि यह टूर्नामेंट उनके लिए बेहद खास है और सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए तैयार हैं। यह मुकाबला रोमांचक होगा। पहली बार पंजाब में खेलने पहुंचे कप्तानों ने कहा कि उनके लिए प्रतियोगिता की हर टीम खास है।

Related posts

Jalandhar: मकसूदां युवक मौत मामले में थाना डिवीज़न नंबर-1 में केस दर्ज, पुलिस जांच जारी

भाजपा जिला जालंधर शहरी की नई टीम की बैठक आयोजित

Daily Horoscope: वृषभ राशि वाले आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हो सकती है, करें ये उपाय…