दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: स्टडी वीजा पर गए जालंधर के एक युवक की गोली मारकर कनाडा में हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला था रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी रोक कर उसपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बीरइंद्र सिंह के रूप में हुई, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। घटना की पुष्टि युवक के भाई पुनर सिंह ने की है।
यह घटना 14 मार्च को एडमिंटन शहर के निकटवर्ती लेड्यूक इलाके में हुई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने हाईवे-2 पर एक कार को घेरकर उसमें सवार युवक पर जोरदार फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बीरइंद्र की कार में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, हालांकि पुलिस ने अभी उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है
वहीं बीरइंद्र सिंह की मौत की खबर से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार सहित पूरे इलाके में शोक का माहौल है। बीरइंदर अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार वालों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और कनाडा सरकार से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि उनके बेटे की डेडबॉडी भारत भेजी जाए।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी सफेद या ग्रे रंग के पिकअप ट्रक में सवार होकर आये थे और अचानक बीरइंद्र की कार को रोककर उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दिन , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमलावर बीरइंद्र सिंह को पहले से जानते थे या यह कोई अलग वारदात थी। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। वहीं पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी या सीसीटीवी फुटेज हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें।