जालंधर : आधे दिन की छुट्टी का ऐलान सभी Private व सरकारी स्कूलों, कालेजों व ITI में

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को लेकर जालंधर में 24 अक्टूबर को स्कूलों और कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दिन शहर में जगह-जगह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के बाद जालंधर नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा ITI में छुट्टी रहेगी।

Related posts

जालंधर में स्कूल जाती छोटी बच्चियों को ऑटो ने कुचला, घायल

जालंधर सेंट्रल के धन्नोवाली-दकोहा क्षेत्र में सैंकड़ों नौजवानों ने थामा भाजपा का दामन

मेयर और निगम कमिश्नर की गाइडलाइंस में निगम ने की ‘मेरी दुकान मेरे नाम’ स्कीम को लागू करने की पहल