एनिमेटेड मूवी महावतार नरसिम्मा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धमाल

एनिमेटेड मूवी महावतार नरसिम्मा 25 जुलाई को जब रिलीज़ हुई थी , तो ऐसा माना जा रहा था, कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर ठीक -ठाक कमाई कर लेगी। लेकिन एनिमेटेड मूवी महावतार नरसिम्मा ने तो सभी अनुमान को गलत साबित कर दिया। इस मूवी ने तो 11 दिन में ही ऐसी बम्पर कमाई कर ली,के अभी आकड़ों को झूठा साबित कर दिया।

सिनेमाघरों के बाहर साउथ एनिमेटेड मूवी महावतार नरसिम्मा को देखने के लिए दर्शकों की लम्बी लाइनें देखने को मिल रही हैं। माना जा रहा है , कि कमाई में धमाकेदार वीकेंड के बाद , अब वीक डे में भी मूवी धमाल मचा रही है। कमाई के मामले में महावतार नरसिम्मा मूवी ने रिलीसिंग के बाद दूसरे सोमवार को टॉप करके दिखाया है।

रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने सोमवार को 8 करोड़ की कमाई की है। सोमवार की कमाई जोड़ने के बाद यह फिल्म लगभग 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब है। वीक डे यानी सोमवार के इस आंकड़े के बाद यह अनुमान लगाया जा सकता है , कि इस मूवी को देखने के लिए लोगों को में भारी क्रेज है।

यहाँ यह जिक्रयोग है , कि एनिमेटेड मूवी महावतार नरसिम्मा ,भारतीय सिनेमा इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड मूवी बन गई है।

Related posts

हिमाचल के शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में मन्नत पूरी होने पर एक भक्त ने चढ़ाया 11 तोले सोने का छत्र

Daily Horoscope : वृषभ राशिफल वालों की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें

Daily Horoscope : शुक्रवार के दिन आज इन 7 राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की अपार कृपा, पढ़ें राशिफल…