Jalandhar के वरदान IVF सेंटर पर हमलावर ने की तावड़तोड़ फायरिंग

जालंधर : Jalandhar में 24 घंटों के अंदर दूसरी वार चलीं गोलियां चलने की घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात जालंधर के संतोखपुरा इलाके में बदमाशों ने डॉ के घर पर गोलियां चलाईं थीं। शनिवार रात लगभग 9 : 30 बजे 10 बजे के बीच एक वार फिर से गोलियों की वारदात की गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात समय लगभग 9 : 30 और 10 बजे के बीच मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने वरदान IVF सेंटर पर गोलियां चलाई। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है। हमलावर मोटरसाइकिल को साइड पर खड़ा करने के बाद अस्पताल के गेट पर 3 से 4 राउंड फायर करता है जो अस्पताल के गेट को चीरते हुए गेट के आर – पार निकल गई। फायरिंग के दौरान भी हमलावर ने हेलमेट पहन रखा था। इसलिए उसका चेहरा दिखाई नहीं दिया। सीसीटीवी में भी गेट पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दिए जा रहे हैं।

गोलियां चलने के समय अस्पताल का कुछ स्टाफ अस्पताल के अंदर मौजूद था। गोलियों की आवाज से स्टाफ दहशत में हैं। गनीमत रही की कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। सचूना मिलने पर थाना 6 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने कहा ,गेट पर गोलियों के निशान है। हमलावर ने 3 – 4 राउंड फायर किए है। पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट से आरोपी की पहचान की जाएगी। आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था। इसलिए हमलावर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर लगे कैमरों को भी चेक किया जायेगा। अस्पताल के प्रबंधकों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक वयान सामने नहीं आया है।

जालंधर के पॉश एरिया में शनिवार रात वरदान IVF सेंटर पर फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना 6 के SHO और ACP मॉडल टाउन को ससपेंड कर दिया है। उन्होंने इस मामले को पुलिस की लापरवाही बताया।

Related posts

बरनाला में आयोजित कांग्रेस की महारैली में जालंधर के नेताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई

BSF चौक के पास मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया

मानव सहयोग सोसाइटी का 22वां नि:शुल्क नेत्र जांच एवं जनरल चेकअप कैंप आयोजित