अमृतसर DM आत्महत्या केस: मीडिया के सामने बोले CM मान- नहीं होगी CBI जांच, विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर: पंजाब स्टेट वेयरहाउस के MD गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले की CBI जांच से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंकार कर दिया है। इस बात की पुष्टि उन्होंने चंडीगढ़ में मीडिया के सामने रूबरू होकर की। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर भी आरोप लगाकर लोग मर गए। तब किसने रिजाइन किया और उस केस में कौन गिरफ्तार हुआ?

इस दौरान CM मान ने CBI जांच से इनकार करते हुए कहा कि आप विधायक भुल्लर का रिजाइन हो गया। उसकी गिरफ़्तारी भी हो गई। इसके साथ ही चीफ सेक्रेटरी को केस की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के मुबाबिक कार्रवाई होगी। हमारे लिए मंत्री-संतरी सब एक समान हैं।

वहीं उधर DM रंधावा की आत्महत्या के चौथे दिन आज उनके शव का पोस्टमॉर्टम एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा है। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। बताया जा रहा है कि परिवार द्वारा दोपहर बाद रंधावा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

DM रंधावा आत्महत्या मामला: AAP विधायक भुल्लर की आज अमृतसर कोर्ट में होगी पेशी

पंजाब स्टेट वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हत्या के लिए जिम्मेदार माने जा रहे पट्टी से आम आदमी पार्टी के विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को इस केस में आज अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस कोर्ट से विधायक की रिमांड की भी मांग कर सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस का कहना है कि DM रंधावा आत्महत्या केस में अभी कई और अहम पहलुओं की जांच होनी बाकी है और इस पूछताछ के दौरान केस में नई जानकारी सामने आ सकती है। वहीं दूसरी तरफ मृतक का परिवार भी इंसाफ के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक कि माँ ने इस केस पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में पटीशन दायर कर शव का पोस्टमॉर्टम पी.जी.आई. या एम्स के डॉक्टरों के पैनल से कराये जाने की मांग की है। इसके साथ ही मृतक की पत्नी उपिंदर ने इस केस की CBI जांच की मांग की है।

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के DM ने AAP के मंत्री का नाम लेकर किया Suicide, CM ने लिया मंत्री का इस्तीफा

पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की कोशिश की गई है। जबकि अब बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा की अस्पताल में इलाज के दौरान मोत हो गई है। वहीं इस सब के लिए डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप रंधावा ने पंजाब की AAP सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर को जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी के अनुसार DM रंधावा ने मरने से पहले 12 सेकेंड का वीडियो बनाकर जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा- खा ली सल्फास, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर के डर से, अब मैं नहीं बचता। वहीं इस मामले में बोलते हुए अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि रंधावा ने सल्फास निगली थी और उन पर लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सरकारी टेंडर एक सगे रिश्तेदार के नाम पर करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि भुल्लर द्वारा लगातार गगनदीप सिंह रंधावा को मजबूर किया जा रहा था,जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

बताया यह भी जा रहा है कि इस मामले कि जानकारी मिलते ही सीएम भगवंत मान ने परिवहन मंत्री मंत्री भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है। इस्तीफे कि पुष्टि CM मान ने खुद चंडीगढ़ में की। उन्होंने कहा कि इसके पीछे क्या कारण हैं, यह जांच का विषय है। लेकिन जांच किसी तरह से प्रभावित न हो, इसके लिए मंत्री का इस्तीफा लिया गया है।

वहीं इस मामले में खुद पर लगे आरोपों से मुकरते हुए मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि आरोप झूठे हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए मैंने पद छोड़ा है। मैंने इस्तीफा सीएम को भेज दिया है। मेरी पार्टी हमेशा सच का साथ देती है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक रंधावा के परिवार ने लालजीत भुल्लर पर रंधावा पर प्रेशर डालकर मरने को मजबूर करने का केस दर्ज करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि जब तक भुल्लर के खिलाफ केस दर्ज नहीं होगा तब तक अस्पताल से डेडबॉडी घर नहीं लेकर जाएंगे।

Related posts

छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों ने अमृतसर की मेजबानी में जाना पंजाब का गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत

जालंधर की मशहूर सोया पनीर की दुकान में भारी हंगामा, पनीर में निकला बाल

PM नरेन्द्र मोदी ने शहीदी दिवस पर सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी को X पर अर्पित की श्रद्धांजलि