गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, लाहौर 1947 की शूटिंग के लिए आए थे अमृतसर

दोआबा न्यूजलाइन

अमृतसर: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग के लिए स्टार कास्ट के साथ पंजाब के अमृतसर आए हुए हैं। आज सुबह-सुबह बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उनके साथ उनके बेटे करण देओल और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।

इस दौरान सनी देओल ने गोल्डन टेंपल माथा टेकने के बाद शहर की मशहूर ज्ञानी टी स्टाल पर चाय पी और समोसे खाए। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा- ज्ञानी, ज्ञानी की चाय पी रहा। उन्होंने कहा कि अमृतसर आकर दिल खुश हो गया। ज्ञानी की चाय तो बस, वाहेगुरु की मेहर है।

बताया जा रह है कि एक्टर सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ अमृतसर में फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग कर रहे थे। आज ही वह शूटिंग खत्म करके मुंबई के लिए रवाना हुए हैं। फिल्म लाहौर 1947 असगर वजाहत के चर्चित नाटक जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नई पर आधारित है, जो 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म को आमिर खान बना रहे हैं और इसे डायरेक्ट राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में प्रीति जिंटा और अभिमन्यु सिंह भी दिखाई देंगे। सूत्रों के अनुसार इस फील कि शूटिंग अमृतसर के खालसा कॉलेज, खासा और अटारी रेलवे स्टेशन पर की गई है। इस दौरान कई फैंस गोल्डन टेंपल और खालसा कॉलेज के बाहर अपने पसंदीदा एक्टर कि एक झलक पानी के लिए खड़े दिखे।

Related posts

DAILY HOROSCOPE : वृषभ राशि वाले को आज आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, करें ये उपाय…

DAILY HOROSCOPE : जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज बुधवार का दिन…

Daily Horoscope: कन्या राशि वालों को आज मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है, करें ये उपाय…