भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई राहत भरी खबर, दोनों देशों ने किया सीजफायर का ऐलान

दोआबा न्यूजलाइन

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बाद अब कहीं जाकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की तरफ से सीजफायर का ऐलान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देश सीजफायर को राजी हो गए हैं। जमीन, आकाश और समुद्र में आज 5 बजे से युद्धविराम हो गया। उनके अनुसार अब 12 तारीख को दोपहर 12 बजे दोनों देशों के DGMO बातचीत करेंगे।

जानकारी के अनुसार दोनों देशों के बीच सीजफायर के लिए मध्यस्थता अमेरिका ने की। शनिवार शाम 5:30 बजे यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’

Related posts

Breaking News: दिल्ली के 3 कोर्ट और 2 CRPF स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर राजधानी

PM मोदी ने प्रखर कवि और विचारक आंदे श्री के निधन पर जताया शोक, ‘X’ पर शेयर की पोस्ट

DELHI BLAST CASE: सुरक्षाबलों ने दिल्ली हमले का बदला लेते हुए ब्लास्ट से उड़ाया डॉ: नबी का घर