दोआबा न्यूज़लाइन
देश: US-Israel-Iran युद्ध के कारण मिडल ईस्ट देशों में बनी तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का संकट मंडराता देख अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की अस्थायी छूट दी है। हालांकि अमेरिका ने यह छूट भारत को कुछ शर्तों के साथ दी है। इस बात की जानकारी अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने 6 मार्च को दी है है।
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के अनुसार अमेरिका ने भारतीय रिफाइनरियों को रूस से तेल खरीदने का 30 दिन का स्पेशल लाइसेंस दिया है। इस लाइसेंस की समयावधि 3 अप्रैल तक वैलिड रहेगी। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर है और ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए फिलहाल यह छूट भारत को दी गई है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के ‘ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल’ ने तेल खरीद के लिए ये लाइसेंस जारी किया है।
ट्रेजरी सचिव बेसेंट आगे जानकारी देते हुए कहा कि ईरान ग्लोबल एनर्जी मार्केट को बंधक बनाने की कोशिश कर रहा है। जिसके दबाव को कम करने के लिए हम भारत को यह 30 दिनों की छूट दे रहे हैं। वहीं अमेरिका के इस ऐलान के बाद से समुद्र में अटके उन रूसी तेल जहाजों को राहत मिलेगी, जिनके खरीददार नहीं मिल रहे थे।