फुकेट में बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचा AIR INDIA का विमान, लैंडिंग के दौरान निकला पहिया, सभी यात्री सुरक्षित

दोआबा न्यूज़लाइन

फुकेट: थाईलैंड के फुकेट में बुधवार दोपहर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का विमान बड़े हादसे का शिकार होते हुए बचा गया। मिली जानकारी के अनुसार फुकेट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया के विमान का आगे का पहिया निकल गया। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AXB938 हैदराबाद से फुकेट आई थी। यह विमान बोइंग 737-800 था।

जानकारी के अनुसार घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार 133 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि विमान की लैंडिंग काफी तेज हुई, जिसकी वजह से उसके आगे वाले लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा। जिसके कारण विमान का अगला पहिया अलग हो गया और उसके कारण विमान तुरंत रनवे से हटाया नहीं जा सका।

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्थिति को काबू में कर लिया। अधिकारियों के अनुसार हादसे के समय विमान में 7 क्रू सदस्य, 131 यात्री और दो बच्चे सवार थे। इस घटना के बाद फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया ताकि विमान को वहां से हटाया जा सके और रनवे की सुरक्षा जांच की जा सके।

Related posts

भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी इंडोनेशिया की धरती, तीव्रता 7.4, सुनामी का अलर्ट जारी

बांग्लादेश में बड़ा हादसा, यात्री बस अनयंत्रित होकर पद्मा नदी में समाई, 25 की मौत

कोलंबिया में दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का विमान, टेकऑफ के दौरान क्रैश हुआ विमान, 66 की मौत