अग्निवीर सैनिकों को मिला दिवाली का तोहफा…

दोआबा न्यूज़लाईन

दिल्ली : केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर नौकरी कर रहे सैनिकों को तोहफा दिया है। जी हां बिल्कुल भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर नौकरी कर रहे सैनिकों का कार्यकाल 4 की बजाय 6 साल का हो जायेगा। भारत के वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने जानकारी देती हुए कहा कि अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन दिया जायेगा। खुशखबरी के तौर पर कैबिनेट की ओर से इस फैसले पर मोहर लगा दी गई है।

आपको बता दें कि सरकार की ओर से 25 फीसदी अग्निवीरों को पहले से ही परमानेंट करने की घोषणा की गई थी। सीडीएस की ओर से किये गए एलान के अनुसार अग्निवीर पदों पर कार्यरत 75 फीसदी सैनिकों को 2 साल का विस्तार मिलेगा। 25 फीसदी अग्निवीर जो लो प्रोफाइल रहेंगे उनको एक्सटेंशन नहीं मिलेगा। छह साल की सेवा के बाद नियमित सैनिक बनने का अवसर मिलेगा। नियमित सेवा के लिए अग्निवीरों की इच्छा और चयन मानदंड आधार होंगे।

Related posts

दीवाली से पहले सोना-चांदी की कीमतों में आया उछाल, पढ़ें

PM मोदी कल करोड़ों की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

महीने की शुरुआत में फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, और भी हुए कई बड़े बदलाव….