दोआबा न्यूज़लाइन
पंजाब: पंजाब में लगातार आ रही बम धमकी भरी ईमेल का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। पंजाब में कभी स्कूलों कभी अदालतों में धमकी भरे ईमेल आ रहे हैं। ताजा मामला आज पंजाब में DC दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरदासपुर, मुक्तसर साहिब और फाजिल्का के डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। डीसी दफ्तरों में धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद तुरंत परिसरों को खाली करवा लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब पुलिस के मुताबिक धमकी भरी ईमेल सुबह करीब 9 :30 बजे इस मेल का पता चला।
वहीं सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस , बोम स्क्वार्ड और डॉग अक्वार्ड की टीमें पहुंची और सारा डीसी कार्यालय और उसके आसपास का इलाका सील कर दिया गया। पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से हर जगह की गहनता से तलाशी ली। गुरदासपुर प्रशासन ने तुरंत परिसर की सुरक्षा बढ़ाते हुए प्रवेश और निकास द्वारों पर निगरानी दोगुनी कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हर तरह की धमकी को सुरक्षा मानकों के तहत जांचना आवश्यक है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
मुक्तसर के डीसी आफिस को खाली करा लिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस खोजी कुत्तों की मदद से किसी तरह के संभावित बम की तलाश कर रही है। कहा जा रहा है कि अभी तक की जांच में पता चला कि पाकिस्तानी संगठन ISKP के नाम से यह ईमेल भेजी गई हैं। हालांकि अभी तक अधिकारियों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।